Hanuman ji ki aarti (आरती कीजै हनुमान लला की)

Hanuman ji ki aarti 

घर में नियमित रूप से हनुमान जी की आरती होती है तो इससे घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती। यदि किसी की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर हो तो उसे हनुमान जी की आरती करनी चाहिए। मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी की आरती करने से हनुमान जी प्रसन्नहोतेहैं।

Hanuman ji ki Aarti in Hindi: सनातन धर्म में पूजापाठ का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंत्र जाप एवं पूजा का समापन आरती के बाद ही माना जाता है।  श्रद्धा के साथ ईश्वर की भक्ति में डूब जाना ही आरती का सही अर्थ होता है। यूँ तो सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी/देवता को समर्पित माना जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है तो उसे मंगलवार को हनुमान जी की आरती करनी चाहिए। जिस घर में नियमित रूप से हनुमान जी की आरती होती है उस घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती। साथ ही साथ ऐसे घर में सुख समृद्धि का वास होता है। आइए पढ़ते हैं हनुमान जी की सम्पूर्ण आरती और फिर जानते हैं हनुमान जी की आरती करने के लाभ।

Hanuman ji ki aarti

हनुमान जी की आरती (Lyrics in Hindi)

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।

अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतन के प्रभु सदा सहाई।।

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जाए सिया सुधि लाए।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।आनि संजीवन प्राण उबारे।

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

पैठी पाताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखारे।

बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संत जन तारे।

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

सुरनरमुनि जन आरती उतारें। जय जय जय हनुमान जी उचारें।

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।

जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

Hanuman Chalisa हनुमान चालीसा Lyrics In Hindi

Hanuman ji ki aarti

Aarti kijiye Hanuman lala ki , Dhusht Dalan Raghunath Kala ki

Jaake bal se girivar kaanpey , Rog dosh jaake nikat na jhaakey

Anjani Putra Mahabaldaayi,Santan ke Prabhu Sada Sahai

Aarti kijiye Hanuman lala ki , Dhusht Dalan Raghunath Kala ki

De Beera Raghunath Pathaye, Lanka jaaye Siya Sudhi Laaye

Lanka so kot Samudra si Khaai, Jaat Pawansut Baar Na Laai

Aarti kijiye Hanuman lala ki , Dhusht Dalan Raghunath Kala ki

Lanka jaari asur sanhare, SiyaRaam ji ke kaaj saware

Lakshman murchit pade sakare, Aani Sanjivan pran ubarey

Aarti kijiye Hanuman lala ki , Dhusht Dalan Raghunath Kala ki

Paithi patal Tori jamkare, Ahiravan ki bhuja ukhare

Bayi bhuja Asurdal maare, Dahini bhuja sant jan taare

Aarti kijiye Hanuman lala ki ,Dhusht Dalan Raghunath Kala ki

Sur-nar-muni jan aarti utarey, Jai Jai jai Hanuman ji uchare

Kanchan Thaar Kapur lau chayi,Aarti karat Anjana maai

Aarti kijiye Hanuman lala ki ,Dhusht Dalan Raghunath Kala ki

Lank vidhvansh kinah Raghurai,Tulsidas kirti gaayi

Jo Hanuman ji ki aarti gaavey,Basi Baikunth parampad pavey

Aarti kijiye Hanuman lala ki ,Dhusht Dalan Raghunath Kala ki

हनुमान जी की आरती करने के फायदे

आत्मशांति हनुमान जी की आरती करने से मन, आत्मा और मानसिक शांति का अनुभव होता है। इससे आत्मा को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

कष्टों का नाश हनुमान जी विघ्नों और कष्टों को नष्ट करने वाले माने जाते हैं। उनकी आराधना से जीवन में आने वाली कठिनाइयों और संघर्ष समाप्त हो जाते है और सुखशांति का अनुभव होता है।

भक्ति में स्थिरता हनुमान जी की आरती का पाठ करने से भक्ति में स्थिरता आती है। भक्त उनके प्रति श्रद्धा और समर्पण में वृद्धि होती है जो आत्मिक उन्नति का कारण बनता है।

रोग निवारण: हनुमान जी की आरती का पाठ करने से शारीरिक और मानसिक रोगों का निवारण होता है। उनकी कृपा से भक्त को स्वस्थ और पौरुषवान बनने में सहायता मिलती है।

6.भगवान की कृपा प्राप्ति हनुमान जी की आरती का पाठ करने से भक्त को भगवान हनुमान की कृपा मिलती है जो उसे भगवान के प्रति समर्पित बनाती है।

डिसक्लेमर :इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/प्रवचनों/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट मेरा पिटारा के साथ।

Leave a Comment