Maha Laxmi ji aarti -ओम जय लक्ष्मी माता Diwali Pujan aarti  दीपावली पर लक्ष्मी पूजन में करें लक्ष्मी माँ की आरती 

लक्ष्मी पूजन Laxmi Pujan

“ओम जय लक्ष्मी माता” आरती माँ वैभव लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार को धन और वैभव की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्रवार को लोग विशेष रूप से वैभव लक्ष्मी माँ की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं ।सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है।  ऐसी मान्यता है कि हर शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा एवं मंत्र का जाप विधि – विधान से करने से व्यक्ति के घर में कभी धन का अभाव नहीं होता । माता लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी चालीसा का पाठ कर आरती करने से घर में धन-धान्य और सौभाग्य प्राप्त होता है।

वैभव लक्ष्मी माँ की आरती(Lyrics In Hindi )

ओम जय लक्ष्मी माता

 

Maha laxmi Aarti

ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

ओम जय लक्ष्मी माता॥

 

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जगमाता।

सूर्यचंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥

ओम जय लक्ष्मी माता॥

 

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धिसिद्धि धन पाता॥

ओम जय लक्ष्मी माता॥

तुम पातालनिवासिनि, तुम ही शुभदाता।

कर्मप्रभावप्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

ओम जय लक्ष्मी माता॥

 

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।

सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

ओम जय लक्ष्मी माता॥

 

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।

खानपान का वैभव, सब तुमसे आता॥

ओम जय लक्ष्मी माता॥

 

Laxmi chalisa ke यहाँ पढ़े :Laxmi chalisa (लक्ष्मी चालीसा)

शुभगुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधिजाता।

रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥

ओम जय लक्ष्मी माता॥

 

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।

उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥

ओम जय लक्ष्मी माता॥

 

बोलो लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय।

 

Vaibhav Laxmi Maa Laxmi Aarti (Lyrics in English)

Om Jai Laxmi Mata, maiya Jai Laxmi Mata,

Tumko nishdin sewat, Hari Vishnu vidhata

Om Jai Laxmi Mata

 

Uma, Rama, Brahmani, tum hi jag Mata

Surya, Chandrama dhyawat, Naarad Rishi gaata

Om Jai Laxmi Mata

 

Durga roop niranjani, sukh sampatti data

Jo koi tum ko dhyawat,Riddhi-Siddhi dhan pata

Om Jai Laxmi Mata

 

Tum pataal-niwasini,tum hi shubh daata

Karam-Prabhav-Prakashini, bhavnidhi ki traata

Om Jai Laxmi Mata

 

Jis ghar mei tum rahati, sab sadgun aata

Sab sambhav ho jata, mann nahi ghabarata

Om Jai Laxmi Mata

 

Tum bin yagya na hote, vastra na koi paata

Khaan-paan ka vaibhav, sab tumse aata

Om Jai Laxmi Mata

 

Shubh-gunn mandir sundar, kshirodadhi-jaata

Ratan chaturdash tum bin, koi nahi paata

Om Jai Laxmi Mata

Mahalaxmi ji ki aarti, Jo koi jan gaata

Urr anand samata paap utar jaata

Om Jai Laxmi Mata

आरती पूरी होने के बाद तुलसी में आरती जरूर दिखाए, इसके बाद घर के लोगों को भी आरती लेनी चाहिए।

विष्णु/लक्ष्मी नारायण की आरती यहाँ पढ़े Om Jai Jagdish hare. ॐ जय जगदीश हरे आरती

Leave a Comment