Makhana Kheer Recipe For Maa Lakshmi on Dhanteras धनतेरस पर माता लक्ष्मी को लगाएं मखाने की खीर

Makhana Kheer 

Ingredients सामग्री

  1. मखाना
  2. काजू
  3. घी
  4. इलाइची पाउडर
  5. दूध
  6. स्वादानुसार चीनी
  7. बादाम और पिस्ता टुकड़ों में कटा हुआ गार्निश के लिए

Makhana kheer Recipe विधि

Makhana Kheer

Makhana Kheer मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले मखाने और काजू को एक पैन में थोड़ा घी डाल कर रोस्ट

रोस्ट करें ।( इनमें से कुछ काजू और मखाने गार्निशिंग के लिए बचा ले) जब यह ठंडे हो जाएं तब उनमें थोड़ी सी इलाइची डालकर मखाने और काजू एक साथ पीस लें। एक भारी तले का पैन लें, उसमें दूध उबलने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें मखाने का मिश्रण और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।

इसमें अब बाकी रोस्ट किए हुए मखाने और काजू डालें।कटे हुए बादाम और पिस्ता से गार्निश करने के बाद आप चाहे तो खीर को गर्म या ठंडा सर्व कर सकते हैं। 

Makhana kheer धनतेरस / दीपावली की पूजा में माता लक्ष्मी को भोग / प्रसाद भी चढ़ा सकते हैं।  माना जाता है कि माता लक्ष्मी को सफेद रंग की चीजें काफी प्रिय हैं।

अस्वीकरण: आर्टिकल में बताया गया यह नुस्खा निजी अनुभव पर आधारित है।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट मेरा पिटारा के साथ।

Leave a Comment